HomeHimachalSirmaurकोटड़ी व्यास के ये 4 खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट, मंडी में करेंगे सिरमौर...

कोटड़ी व्यास के ये 4 खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट, मंडी में करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास स्कूल ने अंडर-14 बॉयज ने उप विजेता का खिताब जीता था। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन परफॉरमेंस के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 4 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जिला मंडी में 26 अक्तूबर से शुरू होगी, जहां ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

टीम के कोच एवं स्थानीय स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले मानपुर देवड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास स्कूल ने अंडर-14 बॉयज ने उप विजेता का खिताब जीता था।

इस प्रतियोगिता में बेहतरीन परफॉरमेंस के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें स्कूल के पारिश, मयंक, आर्यन और अंश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के सपनों को दिया अपना घर

उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का स्टेट कैंप बीबी जीत कौर स्कूल पांवटा साहिब में 21 से 24 अक्तूबर तक उनकी देखरेख में चल रहा है। इसमें खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

उधर, इन खिलाड़ियों के चयन को लेकर प्रिंसीपल रघुवीर तोमर, एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी सदस्य सुमन, राजकुमार, मुलक राज, सर्वजीत कौर, मीरा समेत स्कूल स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताई और आगामी प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  HRTC के बस रूट बंद करने और यौन उत्पीड़न के खिलाफ जनवादी महिला समिति तल्ख VIDEO
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More