HomeHimachalSirmaurDC प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारंभ

DC प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारंभ

डीसी ने कहा कि पीईआरसी योजना "समर्थ 2025" के तहत "आपदा जोखिम न्यूनीकरण और स्थानीय स्तर पर समन्वय सुदृढ़ीकरण" कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिरमौर जिले की सभी 259 ग्राम पंचायतों में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) स्थापित किए जाएंगे।

नाहन : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं डीसी प्रियंका वर्मा ने शुक्रवार को पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर 10 चयनित ग्राम पंचायतों बकरास, जरवा जुनैली, वासनी, सतौन, शिवपुर, लुधियाना, नौहराधार, कोटला बांगी, करगाणु, कौलांवालाभूड़ के प्रतिनिधियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आपातकालीन प्रतिक्रिया किट प्रदान की, जिनका उपयोग आपातकालीन स्थिति में पंचायत द्वारा प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि पीईआरसी योजना “समर्थ 2025” के तहत “आपदा जोखिम न्यूनीकरण और स्थानीय स्तर पर समन्वय सुदृढ़ीकरण” कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिरमौर जिले की सभी 259 ग्राम पंचायतों में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  दोसड़का में 47 वाहन चालकों का जांचा स्वास्थ्य, मौके पर बीपी, शुगर और आंखों की जांच

इसके तहत आपातकालीन प्रतिक्रिया किट (ईआरके) प्रदान किया जाएगा, जिसमें रस्सी, हेलमेट, स्ट्रेचर, सर्च लाइट, दस्ताने, रेनसूट, सीढ़ी, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य बचाव उपकरण शामिल होंगे।

इसके अलावा 21 आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें 7 उपमंडल, 9 तहसील और 5 उप-तहसील में स्थापित होंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन को मजबूत करना और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, जिससे जानहानि और संपत्ति की क्षति को कम किया जा सके।

इस अवसर पर डीडीएमए की प्रतिनिधि अनिता ठाकुर (ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉर्डिनेटर), अरविंद चौहान (डॉक्युमेंटेशन कॉर्डिनेटर) और डिस्ट्रिक्ट ईमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें:  युवा भाजपा नेता पवन शर्मा को लगातार दूसरी बार सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More