HomeCrimeयुवाओं में नशे का जहर घोलने से पहले धरा गया 'चिट्टा' तस्कर,...

युवाओं में नशे का जहर घोलने से पहले धरा गया ‘चिट्टा’ तस्कर, एसआईयू टीम ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार इस आरोपी के खिलाफ पहले भी सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना करने का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

सोलन : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने एक नशा तस्कर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की एसआईयू टीम सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर, सनवारा और जाबली क्षेत्रों में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच टीम को एक गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने टोल प्लाजा सनवारा के नजदीक दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सुनील कुमार (30) पुत्र राजूराम निवासी गांव सुणी, डाकघर चाखड़, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  एनएसआईसी मंडी में नि:शुल्क कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तारीख

जांच में सामने आया कि आरोपी इस नशे को धर्मपुर, सोलन और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेचने की तैयारी में था। समय रहते सोलन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस के अनुसार इस आरोपी के खिलाफ पहले भी सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना करने का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  टांडा मेडिकल कॉलेज में 28 करोड़ रुपये से स्थापित होगी पैट स्कैन मशीन, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More