HomeHimachalBilaspurअब CNG और PNG नेटवर्क से सशक्त होगा बिलासपुर, DC ने किया...

अब CNG और PNG नेटवर्क से सशक्त होगा बिलासपुर, DC ने किया स्वच्छ परिवहन का आह्वान

डीसी ने बताया कि अब तक जिले में तीन सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, वहीं पीएनजी सप्लाई के लिए एम्स बिलासपुर में एक डीसीयू (डिस्ट्रिक्ट कंप्रेशन यूनिट) लगाई जा रही है। एम्स और बीपीसीएल के बीच इसके लिए समझौता (एमओयू) पूरा हो चुका है।

बिलासपुर: जिला बिलासपुर में अब स्वच्छ और सस्ता ईंधन आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा जिले में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई शुरू करने के लिए आधुनिक व्यवस्था बनाई जा रही है।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने बीपीसीएल को देशभर के 81 जिलों में सिटी गैस नेटवर्क विकसित करने की अनुमति दी है। इन्हीं जिलों में अब बिलासपुर भी शामिल हो गया है, जहां सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क का काम शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल महिला आयोग ने कुल्लू में की तीन जिलों के मामलों की सुनवाई

डीसी ने बताया कि अब तक जिले में तीन सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, वहीं पीएनजी सप्लाई के लिए एम्स बिलासपुर में एक डीसीयू (डिस्ट्रिक्ट कंप्रेशन यूनिट) लगाई जा रही है। एम्स और बीपीसीएल के बीच इसके लिए समझौता (एमओयू) पूरा हो चुका है।

इसके अलावा घुमारवीं क्षेत्र में भी एक और डीसीयू लगाने की योजना है, ताकि वहां के लोगों को भी पाइप गैस की सुविधा मिल सके। सीएनजी एक साफ-सुथरा, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, जो पेट्रोल और डीजल के मुकाबले प्रदूषण को काफी कम करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदूषण घटाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 560 पौधे किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बीपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में बिलासपुर जिले में सीएनजी और पीएनजी से जुड़ी सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। यह पहल बिलासपुर को हरित ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More