HomeHimachalShimlaगुम्मा में 1.14 करोड़ से बनेगा नया पंचायत घर : अनिरुद्ध सिंह

गुम्मा में 1.14 करोड़ से बनेगा नया पंचायत घर : अनिरुद्ध सिंह

मंत्री ने कहा कि गुम्मा मेला खंड स्तरीय मेला घोषित होगा और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डीसी कार्यालय से दो महीने के भीतर ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।

शिमला : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत गुम्मा में दो दिवसीय मेले के समापन समारोह में शिरकत की।

मंत्री ने कहा कि गुम्मा मेला खंड स्तरीय मेला घोषित होगा और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डीसी कार्यालय से दो महीने के भीतर ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। उन्होंने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से गुम्मा में नया पंचायत घर बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस पंचायत घर में पुस्तकालय केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, मीटिंग हाल, प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के बैठने की सुविधा होगी। गुम्मा पंचायत के तहत 52 लाख 95 हजार रुपए विभिन्न मदों में बजट पिछले दो सालों में खर्च किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने जीते दो ब्रॉन्ज मेडल

इसके साथ ही पंचायत में 6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण हो रहा है। स्थानीय सरकारी स्कूल में बायोलॉजी विषय शुरू करने का विषय मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। सड़कों के लिए गिफ्ट डीड की प्रक्रिया में तेजी लाने में लोगों को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

बल्देया से मानड़ सड़क का निर्माण प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत 13 करोड़ रुपए से किया जाएगा, जिसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।

गुम्मा मेला 100 साल पुराना
मेला कमेटी अध्यक्ष मदन ने स्वागत भाषण में कहा कि गुम्मा मेले का आयोजन 100 वर्षों से अधिक समय से हो रहा है। यहां के लोगों की इस मेले के प्रति गहरी आस्था है। यह मेला इस क्षेत्र के लोगों की संस्कृति का अहम हिस्सा है। मेले में खेलों का आयोजन भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता का निकला Apple iPhone 16
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More