HomeHimachalरिकॉर्ड तोड़ सफलता: कोटड़ी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब, 54 बच्चे खेले...

रिकॉर्ड तोड़ सफलता: कोटड़ी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब, 54 बच्चे खेले स्टेट

स्कूल ने न सिर्फ जिला स्तर पर अपना दबदबा बनाया, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर अपनी पहचान 'स्पोर्ट्स हब स्कूल' के रूप में स्थापित की है।

नाहन : जिला सिरमौर की कोटड़ी व्यास पंचायत स्थित शहीद कमल कांत मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष (2025) खेल जगत में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

स्कूल ने न सिर्फ जिला स्तर पर अपना दबदबा बनाया, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर अपनी पहचान ‘स्पोर्ट्स हब स्कूल’ के रूप में स्थापित की है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: 16 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर (नेशनल लेवल) पर आयोजित प्रतियोगिताओं में राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू, नकली ग्राहक के जरिए होटल में पुलिस की दबिश

राज्य स्तर पर भागीदारी: स्कूल के 54 छात्रों ने हैंडबॉल, योग, जूडो, रेसलिंग, एथलेटिक्स, रग्बी, टेबल टेनिस और योग ओलंपियाड जैसे विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर (स्टेट लेवल) पर शानदार प्रदर्शन किया।

15 ट्रॉफियों पर कब्जा: जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 15 ट्रॉफियां जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इसमें हैंडबॉल, योग, जुडो, रेस्लिंग, एथलेटिक्स, रगबी और टेबल टेनिस शामिल हैं। यदि इस वर्ष ब्लॉक स्तर पर ट्रायल आयोजित होते, तो यह संख्या 25 से 30 तक पहुंच सकती थी।

स्कूल प्रबंधन समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय शारीरिक शिक्षक (कोच) धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन, बच्चों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया है। प्रबंधन के अनुसार उनकी रणनीति और प्रेरणा ने छात्रों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य

इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, शिक्षाविद अजय शर्मा, समाजसेवी राजेश सोहल, डॉ. अनुराग गुप्ता संस्थापक मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था, प्रधान पुष्पा खंडूजा, एसएमसी प्रधान मानसिंह और सदस्यों सुमन, मुल्क राज, राजकुमार पवन, सर्वजीत ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More