Home Politics कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक से बनती...

कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक से बनती है रणनीति : डॉ. बिंदल

डॉ. बिंदल सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आमवाला सैनवाला और सलानी कटोला पंचायतों में बूथ स्तरीय बैठकों में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

0

नाहन : देश में भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर ही संगठन रणनीति तैयार करता है। साथ ही उसे जमीन पर उतारता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रदेशभर में जमीनी स्तर पर श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।

डॉ. बिंदल सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के आमवाला सैनवाला और सलानी कटोला पंचायतों में बूथ स्तरीय बैठकों में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने आमवाला, सैनवाला, सलानी और मोहलिया कटोला बूथों पर आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न विषयों पर मंत्रणा की। साथ ही सुझाव और फीडबैक भी लिए।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में सजीं विज्ञान, गणित व आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनियां

डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ संपर्क अभियान और बैठकों का दौर निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता दुखी है। आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सड़कों पर गड्ढे हैं। मिट्टी बिछाकर इन गड्ढों को भरा जा रहा है। पेयजल योजनाओं का बुरा हाल है, पर कांग्रेस सरकार सोई हुई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल जनता के लिए अभिशाप बन गया है और जनता जल्द से जल्द कांग्रेस सरकार से छुटकारा चाहती है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज को मिले नए छात्र नेता, CSCA पदाधिकारियों ने ली शपथ