HomeCrimeपांवटा साहिब में हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 30 दिसंबर...

पांवटा साहिब में हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे

स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्शन टीम विश्वकर्मा चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि एमसी पार्किंग की बेसमेंट में एक महिला रेखा पत्नी साहिल और अमन पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 7, पांवटा साहिब नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में खेप मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेसमेंट के मैन हॉल के अंदर बने कमरे में छापेमारी की, जहां तलाशी के दौरान आरोपियों से 6.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  जेईई मैन्स परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया मान

लिहाजा, उन्हें गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More