आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 दिसंबर 2025, क्लिक पर जानें अपना भाग्यफल और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (28 दिसंबर, 2025) तिथि: अष्टमी नक्षत्र: रेवती करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: वरीयान वार: रविवार

0

आज का पंचांग (28 दिसंबर, 2025)
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: रेवती
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: वरीयान
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:34am-12:22pm
राहुकाल: 04:10pm-05:26pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:02pm-12:42pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट और गुस्से की मात्रा अधिक रह सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा।

वृष राशि
आज आवश्यकता से अधिक किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्ती दबाव में डाला जा सकता है। व्यर्थ के आरोप भी लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की संभावना बनी रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: दुर्गा की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा सर्तक! मेष से मीन तक जानें अपना भाग्यफल और उपाय

कर्क राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ बना रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय गुरु या बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि
अनचाहे विचारों को मन पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अचानक धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

कन्या राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं पर हावी न होने दें। आज आप किसी को उपहार दे सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को बहते जल में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: इनको आज धन लाभ के योग, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा धन लाभ हो सकता है। दिन का अधिकांश समय घर पर बीत सकता है। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

वृश्चिक राशि
आज मित्रों के साथ पार्टी में धन खर्च हो सकता है, फिर भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज न केवल अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में पड़ना आज नई कठिनाइयां उत्पन्न कर सकता है। करियर से जुड़े निर्णय स्वयं लें, आगे चलकर लाभ मिलेगा। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते जल में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक संपर्क बने रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

मकर राशि
आज अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार दूसरों को भ्रमित कर सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से धन लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं। पेट और सिर से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: कुछ बादाम बहते जल में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में लाभ की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की आशंका है। यात्राओं से थकान हो सकती है। कुल मिलाकर कई बातें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: महरून
उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सूर्य की उपासना करें।

मीन राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट रह सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाजसंपर्क नंबर 94187 45356