HomeHimachalSirmaurसिरमौर के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी 'डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स' से सम्मानित

सिरमौर के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ‘डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स’ से सम्मानित

उन्हें यह सम्मान खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, खिलाड़ियों को नई दिशा देने और उनके सर्वांगीण विकास को समर्पित रहने के लिए दिया गया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के कोटड़ी ब्यास स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स’ (2025-26) से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, खिलाड़ियों को नई दिशा देने और उनके सर्वांगीण विकास को समर्पित रहने के लिए दिया गया है।

बता दें कि धर्मेंद्र चौधरी न केवल एक समर्पित शिक्षक हैं, बल्कि उनकी उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रही हैं। वे शिक्षा विभाग के एक्सपोजर विजिट के तहत सिंगापुर जाने वाले प्रथम शारीरिक शिक्षक हैं। इसके अतिरिक्त उनके दो शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक तीन अलग-अलग स्कूलों में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के माध्यम से 200 से अधिक ट्रॉफियां स्कूल की झोली में डाली हैं।

ये भी पढ़ें:  अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत एडीसी ने घाघस स्कूल का किया दौरा, विद्यार्थियों से किया संवाद

डिवाइन विजडम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में धर्मेंद्र चौधरी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान ने उनके द्वारा खेल जगत को दी गई नई दृष्टि और बच्चों को सरकारी सेवाओं के काबिल बनाने में किए गए मार्गदर्शन की सराहना की।

उधर, धर्मेंद्र चौधरी ने इस सम्मान के लिए डिवाइन विजडम परिवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी निष्काम भाव से खेलों के प्रति समर्पित रहने और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें:  काली फिल्म का शौक पड़ा भारी, एसपी के निर्देश पर बद्दी पुलिस ने काटे चालान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More