HomeHimachalSirmaurडिंगर किन्नर को मिलेगा खेल मैदान, विधायक रीना कश्यप ने की 5...

डिंगर किन्नर को मिलेगा खेल मैदान, विधायक रीना कश्यप ने की 5 लाख की घोषणा

विधायक ने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि इस सामाजिक बुराई पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की डिंगर किन्नर पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक रीना कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत में खेल मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि क्रिकेट कमेटी को 31 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस घोषणा से क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह के दौरान विधायक रीना कश्यप ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में डिंगर किन्नर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पंडाह की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना की विधायक ने सराहना की।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर समेत इन ग्रामीण इलाकों में इस दिन बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन और सकारात्मक सोच का माध्यम है। जब युवा खेलों से जुड़ते हैं, तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से स्वतः दूर रहते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आजकल स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले कई बच्चे गलत संगत के कारण नशे की चपेट में आ रहे हैं।

विधायक ने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि इस सामाजिक बुराई पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नौकरियों में आरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:  दुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला, ये खेलकूद होंगे मुख्य आकर्षण, बरसेंगे आकर्षक इनाम

कार्यक्रम के दौरान विधायक रीना कश्यप ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व पंचायत प्रधान आशा ठाकुर, बीडीसी सदस्य रीता ठाकुर तथा अरुण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More