HomeHimachalChambaयहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के...

यहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के 400 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली (पंजाब) व बद्दी (सोलन) में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11640 से लेकर 12750 रुपये और कंपनियों द्वारा उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से 15 से 17 जनवरी को अप्रेंटिस के पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज और औरो वीविंग वर्धमान इंडिया लिमटेड में मशीन ऑपरेट व हेल्पर अप्रेंटिस के कुल 400 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा बालू में 15 जनवरी, उप रोजगार कार्यालय सुंडाला में 16 जनवरी और उप रोजगार कार्यालय तीसा में 17 जनवरी को विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आईटीआई पास और आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें पुरुष व महिला दोनों वर्गों के इच्छुक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर विरोधी : सीटू

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली (पंजाब) व बद्दी (सोलन) में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11640 से लेकर 12750 रुपये और कंपनियों द्वारा उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें

ये भी पढ़ें:  मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी करवाएं पंजीकरण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More