HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की स्पेशल...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

जिला सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.54 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल भूपपुर से पांवटा साहिब की ओर आ रहे मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक चालक ताहिर निवासी फतेहपुर डाकघर फेजाबाद तहसील सहारणपुर (उत्तरप्रदेश) के कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े मामले में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी दोषी करार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ताहिर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More