राशिफल 5 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें राशि का हाल

आज का पंचांग | 5 फरवरी 2026 तिथि: चतुर्थी नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी करण: बव पक्ष: कृष्ण योग: सुकर्मा वार: गुरुवार

0

आज का पंचांग | 5 फरवरी 2026
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी
करण: बव
पक्ष: कृष्ण
योग: सुकर्मा
वार: गुरुवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:11am-08:32am
11:14am-03:17pm
राहुकाल: 03:56pm-05:17pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:56pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: फटे पुराने कपड़े और रद्दी सामान को घर से बाहर निकालें।

वृष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो वह आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन और उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  मां श्री रेणुकाजी की आरती में पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

कर्क राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले शंकर जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। बिना सोचे-विचारे किसी को पैसा उधार न दें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है, आज आप अपना आपा न खोएं। करियर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।

कन्या राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। खुशमिजाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, हुए हवन यज्ञ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

तुला राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातचीत का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

धनु राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 25 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

मकर राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज जमादार को दान करें।

कुंभ राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

मीन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356