HomeHimachalUnaएलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद, यहां 17 को...

एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद, यहां 17 को होंगे साक्षात्कार

योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ऊना : एलआईसी शाखा कार्यालय ऊना द्वारा बीमा सलाहकार के 50 (अस्थायी) पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में लिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बीमा सलाहकार पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण और न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा पहले तीन साल के लिए 7 हजार प्रतिमाह (महिला) और 5 हजार प्रतिमाह (पुरुष) सहित इंसेंटिव दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01975-226192, 79860-17859 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More