HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस का एक्शन मोड: एसपी विनोद धीमान ने खुद संभाली कमान,...

बद्दी पुलिस का एक्शन मोड: एसपी विनोद धीमान ने खुद संभाली कमान, ब्लैक फिल्म वाली 14 गाड़ियों के चालान

जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया और दस्तावेजों की भी जांच की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

बीबीएन : बद्दी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को अटल शिक्षा कुंज के समीप विशेष नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान खुद मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान काले शीशे लगाकर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 14 चालान किए गए।

जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया और दस्तावेजों की भी जांच की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। साथ ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस जिला बद्दी में इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  50 लाख की मशीन चोरी मामले में बद्दी पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी भी दबोचा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More