HomeAccidentसिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3...

सिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3 लोग घायल

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हुए हैं। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नाहन : जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हुए हैं। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहला हादसा पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के तहत देवठी मझगांव के समीप कुंथल धार में हुआ। पुलिस ने नरवीर सिंह के बयान पर सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया है। नरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक कार HP 16A-5019 सड़क से नीचे गिरी थी। इस वाहन में एक नेपाली महिला, एक नेपाली पुरुष और स्थानीय निवासी अमन पुत्र सुखराम सवार थे। ये तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां रास्ते में नेपाली महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि अमन का उपचार जारी है। वाहन को अमन चला रहा था। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के राम बहादुर (62) और उनकी पत्नी मीना देवी (60) के तौर पर हुई है। ये दोनों बगीचों में काम करते थे। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार

दूसरा हादसा पुलिस थाना पच्छाद के चरावग में सामने आया। नाहन के कौलांवालाभूड़ निवासी गौरव परमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त नितीश पुंडीर के साथ मोटरसाइकिल (HP18B-7028) पर भूर्शिंग मंदिर से लौट रहा था। जब वह चगावग के समीप पहुंचे तो सराहां की ओर से तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नितीश पुंडीर की दोनों टांगें कुचल गईं। वहीं, चालक टिप्पर को लेकर मौके से फरार हो गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों सड़क हादसों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More