HomeAasthaमां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का...

मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका, मन्नत पूरी होने पर नतमस्तक हुआ परिवार

सोने के मुकुट और टीके की भव्यता को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रशासन ने भेंट को नियमानुसार सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी पूरी की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे माता के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक बताया। इस श्रद्धालु परिवार ने अपना नाम गुप्त रखा। 

चिंतपूर्णी : माता चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने मन्नत पूरी होने पर मां के चरणों में 25 तोले सोने का मुकुट और टीका अर्पित किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि उक्त दंपति की माता के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने पहले एक विशेष मन्नत मांगी थी, जो पूर्ण होने के बाद उन्होंने कृतज्ञता स्वरूप यह अमूल्य भेंट अर्पित की। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने पर अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलनाइट स्नूकर अकादमी में पहले दिन हुए 8 मैच, हरीश ने निशांत को हरा जीता पहला मैच

सोने के मुकुट और टीके की भव्यता को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रशासन ने भेंट को नियमानुसार सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी पूरी की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे माता के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक बताया। इस श्रद्धालु परिवार ने अपना नाम गुप्त रखा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More