HomeWeatherWeather Alert: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल बारिश व बर्फबारी के आसार,...

Weather Alert: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल बारिश व बर्फबारी के आसार, इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम!

आगामी दिनों के दौरान भी मैदानों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में और बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा। इससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा व कुल्लू में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान मैदानों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद प्रदेश में 19 से 22 फरवरी तक भी मौसम साफ रहेगा।

गत सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर मौसम साफ बना रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर पूरा दिन तेज धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा का उछाल आंका गया है। तापमान में उछाल आने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

आगामी दिनों के दौरान भी मैदानों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में और बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा। इससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कल्पा व केलांग का तापमान बढ़ कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में उछाल आने से रात के समय भी ठंड का प्रकोप कम हुआ है।

शिमला, बिलासपुर में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हमीरपुर, कांगड़ा, नाहन व पांवटा साहिब के तापमान में भी इजाफा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ बना रहेगा। पहाड़ों सहित मैदानों में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आग की भेंट चढ़ी किराना की दुकान, लाखों के नुकसान का अनुमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More