HomeHimachalSirmaurमाउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट, तीन विद्यार्थियों ने हासिल...

माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट, तीन विद्यार्थियों ने हासिल की नई उपलब्धि

डोजो और जिला सिरमौर के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने बताया कि यह टेस्ट केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था और तीनों ने काता, कुमिते और फिटनेस के आधार पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रमोशन हासिल किया।

नाहन : माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों का परीक्षण हिंदू आश्रम स्थित एमएमए डोजो में हिमाचल प्रदेश के मुख्य परीक्षक शिहान इकबाल मलिक ने लिया। टेस्ट के बाद तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई बेल्ट हासिल की।

परीक्षण में दिव्यांश शर्मा ने 5th क्यू ब्लू बेल्ट, जबकि अर्णव शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने 8th क्यू येलो बेल्ट प्राप्त की। डोजो और जिला सिरमौर के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने बताया कि यह टेस्ट केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था और तीनों ने काता, कुमिते और फिटनेस के आधार पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रमोशन हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  शिक्षकों ने सीखे आपदाओं से निपटने के गुर, गुरू नानक मिशन स्कूल में हुई ये खास कार्यशाला

उन्होंने बताया कि परीक्षण उत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सेंसेई प्रवीण कुमार ने बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सेंसेई प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने में उनकी जागरूकता सराहनीय है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, छोटा भाई गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More