हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए ली गई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम दो महीने के भीतर ही घोषित कर दिया है। पद कोड 25003 के 169 पदों के लिए आयोग को 12866 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया था।
कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11065 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 1801 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। उपस्थित कुल 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल रहे हैं। ये परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि दस्तावेजों का सत्यापन 2 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे होगा।
- ये भी पढ़ें :
नाहन के ‘यंग ब्रिगेड’ का मार्च: 20 KM की पदयात्रा, त्रिलोकपुर तक गूंजा ‘नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त हिमाचल’ का नारा - करिअर अकादमी के होनहारों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 7 ने हासिल किए 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक





