चंबा : जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के धरवाला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की दराट से हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत के साथ शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजू (44) और पति श्रवण कुमार (48) के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार यह वारदात रात के दो से ढाई बजे के बीच हुई। जानकारी मिली है कि अंजू और श्रवण कुमार के तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी ध्यारा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चंबा के एसपी भी मौके के लिए रवाना हुए और जांच शुरू कर दी गई है। अभी फिलहाल हत्या के पीछे के करणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।
- ये भी पढ़ें :
पत्नी को मृत बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, सच्चाई सामने आने पर महिला थाना पहुंची पीड़िता - सिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3 लोग घायल





