होमHimachalSirmaurसहकारिता से मजबूत होगा ग्रामीण अर्थतंत्र, श्री रेणुकाजी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री...

सहकारिता से मजबूत होगा ग्रामीण अर्थतंत्र, श्री रेणुकाजी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर का आह्वान

संजय पाचपोर ने शिमला विभाग के प्रवास के दौरान सिरमौर जिला में सहकारिता को देश और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत सहकारी ढांचा ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

श्री रेणुकाजी : सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने शिमला विभाग के प्रवास के दौरान सिरमौर जिला में सहकारिता को देश और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत सहकारी ढांचा ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सहकार भारती जिला सिरमौर की कार्यकारिणी और विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों के साथ श्री रेणुकाजी में आयोजित बैठक में संजय पाचपोर ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से सहकार भारती के कार्य को तहसील स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और लाभांवित हो सकें।

ये भी पढ़ें:  घर की प्रतिकूल परिस्थितियां बनीं दीवार, एक सपना जो अधूरा ही रह गया

बैठक के दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी सभा कांसर का दौरा किया और वहां चल रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सफल मॉडल अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बैठक में विभाग संघ चालक चंद्रशेखर ने राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के विषय पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से इसके अनुसरण की अपील की। सहकार भारती हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रदेश में संगठन की वर्तमान स्थिति और सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिमला के अध्यक्ष कृष्ण चंद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बड़ी राहत, सुक्खू सरकार ने 78% बढ़ाया वेतन, अब मिलेंगे ₹60,000 प्रतिमाह

सिरमौर जिले से जिला संगठन प्रमुख कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष अमन गुप्ता, जिला महामंत्री विजय वसिष्ठ, खंड संघ चालक नंद लाल, पपेंदर कुमार (शिलाई), प्रवीण ठाकुर (जमटा), कुलदीप (पांवटा साहिब) जगदीश, दौलत राम सहित कई सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित रहे। जिला संगठन महामंत्री विजय वशिष्ठ ने बताया कि निकट भविष्य में जिला सिरमौर में सहकार भारती का प्रांतीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं को और अधिक प्रशिक्षण मिल सकेगा और संगठन का विस्तार तेज होगा। सहकार भारती के इस प्रयास से हिमाचल प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलने की उम्मीद है, जो स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में योगदान देगा।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक से पकड़ी चरस की खेप, किया गिरफ्तार 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More