HomeSportsइंदौर में होने वाली ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस...

इंदौर में होने वाली ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम रवाना

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली 19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 10 सदस्यीय टीम शनिवार को छठी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय धौलाकुआं (सिरमौर) से रवाना हुई। प्रतियोगिता 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

नाहन : मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली 19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 10 सदस्यीय टीम शनिवार को छठी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय धौलाकुआं (सिरमौर) से रवाना हुई। प्रतियोगिता 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

छठी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर और हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि टीम में एचपीएस एसीओ विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर और 25 मीटर सेंट्रल फायर स्पर्धा में हिस्सा लेंगे और वही टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर और 50 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  55 घंटे बाद तीसरे दिन बहाल हुआ पांवटा साहिब-शिलाई NH-707, भूस्खलन स्थल पर पहुंच SDM ने लिया स्थिति का जायजा

हेड कांस्टेबल सचिन पाल टीम के कप्तान होंगे और 25 मीटर सेंट्रल फायर और 300 मीटर प्रोन स्पर्धा में उतरेंगे। हेड कांस्टेबल विशाल ठाकुर 10 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा लेंगे, जबकि हेड कांस्टेबल शुभम 300 मीटर प्रोन और 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। हेड कांस्टेबल सनी कुमार 50 मीटर प्रोन और 300 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।

कांस्टेबल रोहित भारद्वाज 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर प्रोन, कांस्टेबल राजेश कुमार 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर सेंट्रल फायर, कांस्टेबल तेज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में भाग लेंगे। महिला वर्ग में लेडी कांस्टेबल आशा 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें:  नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित हुई एक्स-रे मशीन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More