HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक का उद्घाटन, आयुर्वेदिक उपचार की...

पांवटा साहिब में परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक का उद्घाटन, आयुर्वेदिक उपचार की मिलेगी सुविधा

परमिश आयुर्वेदिक में BAMS और नाड़ी परीक्षा पद्धति के आधार पर उपचार किया जाएगा। यहां डॉ. सीमा कुमारी (BAMS) स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति के जरिए बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। किशनपुर रोड पर स्थित गुर्जर मोहल्ला के समीप परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक में सामान्य रोगों के उपचार के साथ स्त्री रोग और बाल स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जहां आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित उपचार प्रणाली के माध्यम से प्राकृतिक तरीके से इलाज किया जाएगा।

परमिश आयुर्वेदिक में BAMS और नाड़ी परीक्षा पद्धति के आधार पर उपचार किया जाएगा। यहां डॉ. सीमा कुमारी (BAMS) स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बीएएमएस की पढ़ाई रोहतक यूनिवर्सिटी से की है और बद्दी व करनाल के अस्पतालों में भी कार्य का अनुभव रखती हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉ. सीमा कुमारी से 98055 17715 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक के उदघाटन के बाद कई मरीज अपने रोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के अलग कैडर के प्रस्ताव पर भड़का प्रवक्ता संघ, शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More