HomeHimachal8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य,...

8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 1 मार्च के बाद खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

टोकन सेवा आरंभ होने के उपरांत किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने टोकन बुक कर मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को घर-द्वार के समीप फसल विक्रय की सुविधा प्राप्त होगी।

ऊना : जिला ऊना में किसानों से गेहूं की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि किसानों से गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से 15 जून तक अनाज मंडी रामपुर और टकारला में की जाएगी।

सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा। जिले के किसान अपनी फसल की बिक्री के लिए 1 मार्च के बाद https://hpapp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी कार्रवाई

डीएफएससी ने बताया कि टोकन सेवा आरंभ होने के उपरांत किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने टोकन बुक कर मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को घर-द्वार के समीप फसल विक्रय की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि खरीदी गई गेहूं की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975-226016 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित, हमीरपुर के दूरभाष संख्या 01972-223922 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के आदेश: बिलासपुर में इन परीक्षा केंद्रों के आसपास 13 दिसंबर को रहेंगे प्रतिबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More