HomeHimachalSolanसोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट, DC मनमोहन शर्मा ने...

सोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट, DC मनमोहन शर्मा ने साफ की स्थिति

मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला में वर्तमान में 20 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनके पास 2,07,021 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित बनाई जा रही है।

सोलन : DC सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। मनमोहन शर्मा आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला में वर्तमान में 20 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनके पास 2,07,021 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह एल.पी.जी. व पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर घबराएं नहीं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन इस दिशा में पूर्ण सजग है।

ये भी पढ़ें:  हिंदू जागरण मंच का आरोप वन विभाग पर दे रहा गौ हत्यारों को संरक्षण, पांवटा साहिब में प्रदर्शन

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को रसोई गैस सिलेंडरों के विरतण के कार्य में प्रयुक्त वाहनों पर लाउड स्पीकर स्थापित करने के निर्देश तथा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस सिलेंडर वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के निरीक्षकों को बाजार में व्यावसायिक सिलेंडर की जांच करने के भी निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में 354 उचित मूल्य की दुकानों द्वारा दिसंबर, 2025 से फरवरी, 2026 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता के अनुसार आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई हैं। इनमें लगभग 5950 क्विंटल चीनी, लगभग 29437 क्विंटल चावल, लगभग 52900 क्विंटल गन्दम आटा, लगभग 7437 क्विंटल दालें, लगभग 1668 क्विंटल आयोडाइज्ड नमक और 561385 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकानों में विक्रय की जा रही खाद्य वस्तुओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  जिला ऊना में 43 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां पुनरीक्षण के लिए जारी : DC

बैठक में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य दुकानें खोलने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सोलन में 1064 विद्यालयों में 54503 बच्चों को मिड डे मील के तहत दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिड डे मील में दिए जाने वाले भोजन की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा रीता गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज बोले- केएनएच में इलाज हुआ महंगा, कांग्रेस ने गरीबों के स्वास्थ्य पर लगाया टैक्स
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More