HomeHimachalSirmaurसिरमौर : ड्रा के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ, नाहन और पांवटा...

सिरमौर : ड्रा के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ, नाहन और पांवटा साहिब में इन वार्डों का आरक्षण तय, जानें किसे मिला मौका

आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषदों में ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया।

नाहन/पांवटा साहिब : आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषदों में ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया। देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद नाहन में इस प्रक्रिया के तहत कुल 13 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला, जबकि 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

ड्रा के अनुसार वार्ड नंबर 3 शांति संगम, वार्ड 4 शमशेर गंज, वार्ड 5 अमरपुर, वार्ड 11 जगन्नाथ मंदिर और 13 वाल्मीकि बस्ती महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड नंबर 9 मिया मंदिर तय हुआ है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 रानीताल और 12 नौणी का बाग अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 1 ढाबों मोहल्ला, 2 हरिपुर, 6 नया बाजार, 7 अपर स्ट्रीट और 10 कच्चा टैंक को ओपन रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

उधर, नगर परिषद पांवटा साहिब में भी इसी प्रक्रिया के तहत 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 2, 3, 4, 6 और 12 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के तहत कुल 13 वार्डों में से वार्ड नंबर 10 अनुसूचित जाति के लिए और वार्ड नंबर 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शेष वार्ड नंबर 1, 5, 7, 8, 9 और 13 अनारक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  कोल डैम विस्थापितों के पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डिवीजनल कमिश्नर आरके परूथी ने ली बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More