HomeHimachalSirmaurधौण स्कूल में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, 150 बच्चों समेत अभिभावकों व...

धौण स्कूल में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, 150 बच्चों समेत अभिभावकों व कर्मियों की जांच के साथ दिए हेल्थ टिप्स

जिला सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी 150 बच्चों, अध्यापकों, अन्य कर्मचारियों और अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

नाहन : जिला सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी 150 बच्चों, अध्यापकों, अन्य कर्मचारियों और अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत किया और बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।

शिविर में डॉ. ममता जैन (AAM धौण), डॉ. छवि बंसल (MO धगेड़ा PHC), डॉ. श्रुति शर्मा (MO जमटा PHC), डॉ. विशाल (MO डेंटल धगेड़ा PHC) और डॉ. अंजु (RBSK) समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उनके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  रसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, डीसी बोले- 14 गाड़ियां भेजीं, मिट्टी तेल व कोयले की मांग भेजने के निर्देश

इस मौके पर डॉ. ममता जैन ने आयुर्वेद पद्धति से उपचार, दैनिक दिनचर्या और खानपान के सही तरीकों पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. छवि बंसल ने विशेष रूप से क्षयरोग के लक्षण और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गार्डासिल (Gardasil) वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया और सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी विस्तार से समझाया।

दंत चिकित्सक डॉ. विशाल ने दांतों की बीमारियों और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान जरूरतमंदों के एक्स-रे भी किए गए और सभी की गहनता से जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इस शिविर के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मेहली बनेगा मॉडल सोलर विलेज : उपायुक्त

Latest Articles

Explore More