HomeHimachalSirmaurनेचर पार्क के पास SIU ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक, गुप्त...

नेचर पार्क के पास SIU ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर आमवाला के समीप स्थित वन विभाग का नेचर पार्क नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर आमवाला के समीप स्थित वन विभाग का नेचर पार्क नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। इस नेचर पार्क के आसपास नशा तस्कर मादक पदार्थ के साथ पकड़े जा रहे हैं। ताजातरीन मामले में नाहन की SIU टीम ने इसी नेचर पार्क के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि SIU नाहन की टीम गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत सूचनाएं एकत्र करने के लिए इलाके में रवाना थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिंदु शाही (36) पुत्र स्वर्गीय पदम बहादुर शाही, जो वर्तमान में शिवालिक कॉलोनी, कालाअंब में रह रहा है, वह नाहन और कालाअंब क्षेत्र में काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के टिंबी मंच से घोषणा: नई पंचायत बनेगी लाणी, कोटा पाब से अलग होगा कांडी-क्याना

सूचना के आधार पर टीम ने नेचर पार्क के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाहन में धारा 21 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की तैयारी में था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल की वेबसाइट का सीएम ने किया शुभारंभ
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More