HomeHimachalShimla30% पार्किंग महंगी, 10% कूड़ा शुल्क बढ़ा, कांग्रेस सरकार ने जनता पर...

30% पार्किंग महंगी, 10% कूड़ा शुल्क बढ़ा, कांग्रेस सरकार ने जनता पर डाली दोहरी मार: संदीपनी भारद्वाज

उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले जहां 0-2 घंटे की पार्किंग फीस ₹15 थी, उसे बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है, वहीं 2-4 घंटे की फीस ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी गई है।

शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला में पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी और कूड़ा शुल्क में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने वाला है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम द्वारा पार्किंग दरों में 30% तक की वृद्धि और कूड़ा शुल्क में 10% बढ़ोतरी यह साबित करती है कि कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है और अब आर्थिक बोझ डालकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है।

उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले जहां 0-2 घंटे की पार्किंग फीस ₹15 थी, उसे बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है, वहीं 2-4 घंटे की फीस ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

इसके अलावा 12-24 घंटे की पार्किंग फीस ₹170 से बढ़ाकर ₹260 कर दी गई है, जो लगभग 50% तक की बढ़ोतरी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केवल पार्किंग ही नहीं, बल्कि कूड़ा शुल्क में भी जनता को झटका दिया गया है।

घरेलू उपभोक्ताओं से अब ₹156 प्रतिमाह शुल्क लिया जा रहा है, जबकि दुकानों, होटलों और अन्य संस्थानों पर ₹428 से लेकर ₹1074 तक का मासिक शुल्क लगाया जा रहा है। यह सीधे-सीधे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर बोझ है।

संदीपनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ हर सेवा पर शुल्क बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। पानी महंगा, बिजली महंगी, सीमेंट महंगा और अब पार्किंग व कूड़ा शुल्क भी महंगा। यह ‘विकास’ नहीं, बल्कि ‘वसूली मॉडल’ है।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर में हजारों लोगों ने देखा भारतीय वायु सेना का अदभुत शौर्य, कौशल और समन्वय

उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में पार्किंग आवंटन प्रक्रिया में बदलाव भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा और आम नागरिकों को अतिरिक्त शुल्क व प्रक्रियाओं के जाल में फंसाया जाएगा।

भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर इस लूट के खिलाफ आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देश : वित्त विभाग 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के सभी बकाया का करे भुगतान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More