HomeHimachalKangraकल आएगा हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, 81 हजार विद्यार्थियों ने...

कल आएगा हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, 81 हजार विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

प्रदेशभर के 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड एक साथ आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम जारी करेगा।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 4 मई को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेशभर के 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड एक साथ आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम जारी करेगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

परीक्षाओं के बाद 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेशभर में स्थापित 41 केंद्रों पर शुरू किया गया था। अब बोर्ड ने परीक्षा परिणाम पूरी तरह तैयार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  हिम बस कार्ड न होने पर नाहन में HRTC बस से उतारे 2 पुलिस कर्मी, फिर खड़ा हुआ विवाद

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 4 मई को पूर्वाह्न 11 बजे परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More