HomeHimachalSirmaurपंचायती राज चुनाव: सिरमौर में पंचायत वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद...

पंचायती राज चुनाव: सिरमौर में पंचायत वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य के लिए 5953 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के विभिन्न पदों के लिए तीन दिनों में 5953 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के विभिन्न पदों के लिए तीन दिनों में 5953 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य के लिए 7, 8 और 11 मई को नामांकन दाखिल किए गए।

जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद के 17 वार्डों में 74 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियां नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, संगडाह, ददाहू, शिलाई, तिलौरधार में सदस्य के लिए 474 नामांकन दाखिल किए गए।

इसी तरह जिला सिरमौर की 273 ग्राम पंचायत के लिए प्रधान पद के लिए 1452 और उपप्रधान पद के लिए 1211 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR: पांवटा साहिब में भीषण अग्निकांड, जिंदा जली 4 साल की मासूम, 4 महिलाएं झुलसीं

पंचायत के वार्ड मेंबर बनने के लिए 2742 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 व 13 मई को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नामांकन पत्र वापसी के दिन निर्धारित है। 16 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी गाड़ी, सवार थे 40 यात्री
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More