HomeHimachalSirmaurट्रक के कैबिन में छिपाकर लाई जा रही थी चूरापोस्त की खेप,...

ट्रक के कैबिन में छिपाकर लाई जा रही थी चूरापोस्त की खेप, राजगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पच्छाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 11 किलो 720 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।

सराहां (सिरमौर) : जिला सिरमौर के पच्छाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 11 किलो 720 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सब डिवीजन राजगढ़ की डिटेक्शन सेल की टीम क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग ट्रक नंबर HP07F0867 में चूरापोस्त की खेप लेकर सोलन से गिरिपुल की तरफ आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ब्रेन ट्यूमर और आंखों की रोशनी भी कम नहीं कर पाई हिमाचल की इस बेटी का पहाड़ जैसा हौंसला, संघर्ष से पाया बड़ा मुकाम

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मरयोग मुख्य सड़क पर नाकेबंदी कर उक्त ट्रक को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक चालक ने अपनी पहचान अजय कुमार (40) निवासी गांव कोट ढांगर, तहसील राजगढ़ और कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने प्रेम सिंह (42) निवासी वार्ड नंबर-2 राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में बताई।

पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर कैबिन के नीचे मेट के खांचे के अंदर और कैबिन के दोनों साइड लॉक में बने गुप्त खांचों से 23 पॉलिथीन लिफाफे बरामद हुए। इन लिफाफों में कुल 11.720 किलोग्राम चूरा पोस्त पाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पच्छाद में धारा 15 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More