HomeHimachalSirmaurसिरमौर में नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा, जगह-जगह रेड, स्मैक और...

सिरमौर में नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा, जगह-जगह रेड, स्मैक और नशीले कैप्सूल के साथ 3 धरे

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब, मोगीनंद और माजरा क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस ने ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में जिला सिरमौर की डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने गश्त और मादक पदार्थों से जुड़ी गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रपाल निवासी वार्ड नंबर-10 देवीनगर, पांवटा साहिब अपने घर में स्मैक/हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 4793 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

दूसरे मामले में जिला सिरमौर की SIU टीम ने मोगीनंद क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए अमित कुमार निवासी डिंगरवाला को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कालाअंब, मोगीनंद और सैनवाला क्षेत्र में नशीले कैप्सूल और दवाइयों की सप्लाई करता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोटरसाइकिल के हैंडल में रखी पॉलिथीन से 40 प्रतिबंधित Tramadol कैप्सूल और 50 Pregabalin कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, तीसरे मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर जगतपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने टैंपो के चालक अरशद अली निवासी जगतपुर के वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 90 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेंगे सहायता राशि, ब्रह्मा समाज सेवा संगठन की बैठक में फैसला
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More