HomeHimachalChambaचंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार मैदान में: DC मुकेश...

चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार मैदान में: DC मुकेश रेपसवाल

DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

चंबा : DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 और जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 और जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

ये भी पढ़ें:  भारत-भूटान के युवा मैत्री शिविर के लिए पांवटा साहिब के NCC कैडेट सनी सिंह का चयन

उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे, जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।

ये भी पढ़ें:  JEE-NEET की तैयारी अब नहीं रुकेगी! हमीरपुर के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा फ्री ऑनलाइन कोचिंग पैकेज
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More