HomeHimachalSirmaurसिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तस्वीर साफ, मैदान में...

सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तस्वीर साफ, मैदान में 3900 से ज्यादा उम्मीदवार, कई सीटें निर्विरोध

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण जारी किया गया है।

जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 72 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 474 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जांच प्रक्रिया में 6 नामांकन पत्र निरस्त किए गए और 468 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के पश्चात 336 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध भी चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत

प्रधान पद के लिए कुल 1430 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 10 नामांकन निरस्त हुए और 1420 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 826 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उप-प्रधान पद के लिए कुल 1204 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 5 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। कुल 1199 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 647 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 2801 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 26 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 2775 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 2047 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : मछली पालन में बड़ा कदम, कॉमन कॉर्प और हंगेरियन कॉमन कॉर्प का 20 लाख स्पॉन तैयार

जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास खंडों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी जारी की गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More