HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 67.24 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ सबसे आगे, नाहन-पांवटा में भी मतदाताओं...

सिरमौर में 67.24 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ सबसे आगे, नाहन-पांवटा में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं व 75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नाहन : जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं व 75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद में कुल 19876 मतदाताओं में से 13394 मतदाताओं ने मतदान किया।

10061 महिला मतदाताओं में से 6662 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और 9814 पुरुष मतदाताओं में से 6731 मतदाताओं व 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें:  जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का किया शुभारंभ

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर परिषद पांवटा साहिब में कुल 18248 मतदाताओं में से 12020 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें कुल 9174 पुरुष मतदाताओं में से 6144 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 9072 महिला मतदाताओं में से 5875 महिला मतदाताओं व 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 1 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

इसी प्रकार नगर पंचायत राजगढ़ में 78.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 1982 मतदाताओं में से 1554 मतदाओं ने मतदान किया है। उन्होंने बताया कि 981 पुरूष मतदाताओं में से 777 पुरूष मतदाता तथा 1 हजार महिला मतदाताओं में से 776 महिला मतदाताओं व 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें:  सूरज कस्टोडियल डेथ केस: IG जैदी, DSP जोशी सहित 8 पुलिस कर्मियों को उम्रकैद, CBI कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

उपायुक्त ने बताया कि जिला के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के सभी 55 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया प्रातः 7ः00 बजे निर्धारित समय पर शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त ने नगर परिषद नाहन के सभी मतदान केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं व मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया तथा मतगणना प्रक्रिया व परिणामों की घोषणा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और इस चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  जल संरक्षण को बढ़ावा देने को ‘सेव वाटर, प्रिजर्व, प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर’ अभियान शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More