शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
जिला दंडाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि काम कर रही एजेंसी को इस कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- ये भी पढ़ें : नाहन : चढ़ाई में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार, गलत दिशा में जाकर पहाड़ी से टकराई…
- ये भी पढ़ें : जीत के जश्न के बीच ‘सांड’ की एंट्री, मची भगदड़, 7 लोग चोटिल





