HomeHimachalMandiएक राशन कार्ड पर अब सिर्फ दो बिजली कनेक्शनों को ही मिलेगी...

एक राशन कार्ड पर अब सिर्फ दो बिजली कनेक्शनों को ही मिलेगी सब्सिडी

हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार अब एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो घरेलू विद्युत कनेक्शनों पर ही बिजली सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

मंडी : हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार अब एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो घरेलू विद्युत कनेक्शनों पर ही बिजली सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

विद्युत उपमंडल साईग्लू के सहायक अभियंता ई. विनीत ठाकुर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के एक राशन कार्ड पर दो से अधिक बिजली मीटर अथवा उपभोक्ता आईडी दर्ज हैं और वे सब्सिडी के लिए उपभोक्ता आईडी में परिवर्तन करवाना चाहते हैं, वे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट HPSEBL के Consumer Portal-Update Ration Subsidy विकल्प के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  बनेठी मेले को और भव्य, आकर्षक व बड़े स्तर पर मनाने के होंगे हर संभव प्रयास: सोलंकी

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संख्या दर्ज कर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर उपभोक्ता आईडी में बदलाव किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता विद्युत उपमंडल साईग्लू कार्यालय में आवेदन पत्र तथा राशन कार्ड की प्रति जमा कर भी सरकारी सब्सिडी के लिए उपभोक्ता आईडी फ्लैग अथवा अनफ्लैग करवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More