होमHimachalShimlaशिमला में एक महीने तक बंद रहेगा ओक ओवर-लोक भवन मार्ग, 21...

शिमला में एक महीने तक बंद रहेगा ओक ओवर-लोक भवन मार्ग, 21 मई से लागू होंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

जिला दंडाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि काम कर रही एजेंसी को इस कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन के सभी न्यायालयों में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते के आधार पर होगा मामलों का निपटारा

Latest Articles

Explore More