होमHimachalHamirpurHamirpur News: 242 पंचायतों के 1376 वार्डों के लिए स्थापित होंगे 1377...

Hamirpur News: 242 पंचायतों के 1376 वार्डों के लिए स्थापित होंगे 1377 बूथ

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला के कुल 3,63,699 मतदाता विभिन्न पदों के 4849 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।

हमीरपुर : जिला हमीरपुर में कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों के लिए 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला के कुल 3,63,699 मतदाता विभिन्न पदों के 4849 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:  शिकंजा: कोटपा-2003 के उल्लंघन और खुली सिगरेट बेचने पर ठोका 22,100 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि 242 ग्राम पंचायतों के कुल 1376 वार्डों के लिए 1377 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत कंजयाण के एक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अन्य सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र होगा। प्रत्येक बूथ के मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारियों और एक सुरक्षा कर्मी सहित कुल 4 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 1377 मतदान केंद्रों में से 257 को संवदेनशील और 83 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड नादौन की 62 पंचायतों के 342 वार्ड हैं। यहां बीडीसी के 27 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड बिझड़ी की 49 पंचायतों में 287 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 23 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड बमसन की 25 पंचायतों में 135 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : टैंपो ट्रैवलर में भड़की भीषण आग, जिंदा जला चालक

विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों में 264 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 22 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड हमीरपुर की 38 पंचायतों में 218 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 17 और जिला परिषद के 3 वार्ड हैं। विकास खंड सुजानपुर की 24 पंचायतों में 130 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी में प्राकृतिक खेती ने पकड़ी रफ्तार, 48,380 किसान जुड़े; 8,400 हेक्टेयर जमीन पर रसायनमुक्त खेती

Latest Articles

Explore More