HomeNational5 दिन में दूसरा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई राज्यों...

5 दिन में दूसरा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई राज्यों में पेट्रोल ₹100 के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

नई दिल्ली : आम आदमी को महज पांच दिन के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दूसरी बार बड़ा झटका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है, जबकि 17 राज्यों में डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे हिमाचल के 24 निशानेबाज, धौलाकुआं से भोपाल और दिल्ली रवाना

मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 96 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल से आम जनता प्रभावित हो रही है। कृषि कार्यों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:  7 दिन की उलटी गिनती में ट्रंप, संसद की मंजूरी बिना जंग पर संकट; अपनी ही पार्टी के सांसद भी विरोध में
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More