होमHimachalShimlaजिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 312 पदों के लिए अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More