HomeHimachalSirmaurचुनावी प्रचार पर ब्रेक लगी तो खुद बोलेरो की स्टेयरिंग थाम सड़क...

चुनावी प्रचार पर ब्रेक लगी तो खुद बोलेरो की स्टेयरिंग थाम सड़क कार्य का जायजा लेने पहुंचे विधायक सोलंकी

प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद विधायक बिना किसी औपचारिक काफिले के खुद बोलेरो गाड़ी चलाकर लंबे समय से प्रतीक्षित जाबल का बाग–त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला-खड़को लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए।

नाहन : पंचायती राज चुनावों का प्रचार थमते ही जहां अधिकांश नेता राजनीतिक व्यस्तताओं से कुछ राहत लेते दिखाई देते हैं, वहीं नाहन के विधायक अजय सोलंकी चुनावी मोड से सीधे विकास मोड में नजर आए।

प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद विधायक बिना किसी औपचारिक काफिले के खुद बोलेरो गाड़ी चलाकर लंबे समय से प्रतीक्षित जाबल बाग–त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला-खड़को लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। सड़क निर्माण की प्रगति देखने के साथ उन्होंने मौके पर ही गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश भी दिए।

सड़क के कटिंग कार्य की प्रगति की सूचना मिलने पर विधायक सीधे निर्माण स्थल पहुंचे और पूरे मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न हिस्सों की स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि विकास कार्य केवल स्वीकृतियों और फाइलों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका लाभ जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से लोगों तक पहुंचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभाएं, ODF प्लस मॉडल सहित इन मदों पर रहेगा फोकस

निरीक्षण के दौरान जहां भी हल्की खामियां या सुधार की जरूरत दिखाई दी, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि जाबल का बाग–त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला खड़को लिंक रोड लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की बड़ी मांग रही है। वर्षों से लोग इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। विधायक अजय सोलंकी के प्रयासों से मुख्यमंत्री से करीब 12.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  अब नाहन को चाहिए जवाबदेह नगर परिषद, अव्यवस्थाओं से मुक्ति का वक्त आ गया : अजय सोलंकी

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिन रास्तों को कभी लोग सपना समझते थे, आज वहां सड़क निर्माण का कार्य जमीन पर दिखाई दे रहा है। विधायक के इस निरीक्षण ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि उनके लिए राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, 17 दिसंबर को यहां पहुंचें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More