HomeHimachalKulluहिमाचल पंचायत चुनाव: चुनावी ड्यूटी से गायब मिला ये कर्मचारी, लापरवाही पर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: चुनावी ड्यूटी से गायब मिला ये कर्मचारी, लापरवाही पर प्रशासन ने थमाया नोटिस

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के बीच जिला कुल्लू में चुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी तय समय पर मतदान केंद्र में उपस्थित नहीं हुआ...

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के बीच जिला कुल्लू में चुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी तय समय पर मतदान केंद्र में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के मुताबिक कटराईं वार्ड नंबर-2 में चंदर मणि, तकनीशियन आईएआरआई आरएस कटराईं की नियुक्ति पोलिंग ऑफिसर के रूप में की गई थी। उन्हें निर्धारित समय और स्थान पर चुनाव संबंधी कार्यों के लिए रिपोर्ट करना था, लेकिन रिपोर्टिंग के दौरान वह अनुपस्थित पाए गए। मामले की शिकायत प्रशासन तक पहुंचने के बाद इसे तुरंत संज्ञान में लिया गया।

ये भी पढ़ें:  जनगणना 2027 के लिए 1400 अधिकारी व कर्मचारी देंगे अपनी सेवाएं: DC मुकेश रेपसवाल

मनाली एसडीएम की ओर से संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण और संवैधानिक कार्य में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है।

प्रशासन ने कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि तय समय के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर इसे जानबूझकर की गई कोताही माना जाएगा और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में मिड-डे मील कार्यकर्ता बनने का मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More