HomeHimachalShimlaसड़क बहाली के दौरान दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी...

सड़क बहाली के दौरान दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी JCB मशीन; ऑपरेटर की मौत

कुमारसैन उपमंडल में सड़क बहाली कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां चामगना सड़क पर सोडलू नाला के पास मलबा हटाने में जुटी जेसीबी (JCB) मशीन अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई।

शिमला : जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल में सड़क बहाली कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां चामगना सड़क पर सोडलू नाला के पास मलबा हटाने में जुटी जेसीबी (JCB) मशीन अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान विजय कुमार (34) निवासी गांव बियूह मनोटला, डाकघर चौक, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में कांगल निवासी कुशवंत ने बताया कि 8 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास सोडलू नाला के समीप जेसीबी मशीन सड़क से मलबा और अवरोध हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। ऑपरेटर भी मशीन के साथ चपेट में आ गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल का बजट

घायल विजय कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More