HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन, किराये के कमरे में छापेमारी कर चिट्टे...

बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन, किराये के कमरे में छापेमारी कर चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धर्मकांटा चौक के समीप एक किराये के कमरे में छापा मारकर यह सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धर्मकांटा चौक के समीप एक किराये के कमरे में छापा मारकर यह सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस थाना बद्दी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मकांटा चौक के पास एक किराये के कमरे में दो व्यक्ति चिट्टा छिपाकर रखे हुए हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान कमरे से एक पर्स बरामद किया। पर्स में रखे पारदर्शी लिफाफे से 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट स्केल और नकदी भी बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरदीप धीमान (38) निवासी गांव चक्का, डाकघर कढुआणा और लवली (30) निवासी रिवालसर, जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More