HomeHimachalPM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, हिमाचल के 9 लाख...

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, हिमाचल के 9 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 23वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के 9 लाख 19 हजार 505 से अधिक किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की सम्मान निधि पहुंच गई। किस्त जारी होने से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है।

शिमला : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 23वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के 9 लाख 19 हजार 505 से अधिक किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की सम्मान निधि पहुंच गई। किस्त जारी होने से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। 23वीं किस्त के तहत करोड़ों रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है, जिससे खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस राशि से किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है। समय पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती की लागत कम करने और कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में सहायक साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की किश्त जारी, ये महिलाएं भी होंगी शामिल

प्रदेश के किसानों ने भी किस्त जारी होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि खेती के मौसम में मिलने वाली यह राशि कृषि कार्यों के लिए उपयोगी साबित होती है और इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता मिलती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

पीएम ने किसानों के खातों में डाले 18,880 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के क खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 2,000-2,000 रुपये की राशि भेजी। इसके तहत लगभग 18,880 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए गए।

ये भी पढ़ें:  ऊना में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट: DC जतिन लाल ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More