HomeHimachalSirmaurशाया से कल चूड़धार के लिए रवाना होगी शिरगुल महाराज की पवित्र...

शाया से कल चूड़धार के लिए रवाना होगी शिरगुल महाराज की पवित्र जातर, श्रद्धालुओं के लिए जारी हुए खास निर्देश

श्री शिरगुल देवता की पवित्र जातर इस वर्ष 27 जून को उनकी जन्मस्थली शाया से चूड़धार में पवित्र स्नान के लिए रवाना होगी। इस संबंध में नो ताबीन के मुखिया निवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जातर का पहला पड़ाव बांगा पानी में होगा

राजगढ़ : श्री शिरगुल देवता की पवित्र जातर इस वर्ष 27 जून को उनकी जन्मस्थली शाया से चूड़धार में पवित्र स्नान के लिए रवाना होगी। इस संबंध में नो ताबीन के मुखिया निवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जातर का पहला पड़ाव बांगा पानी में होगा, जहां श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि के समय विधि-विधान के साथ देव पूजन संपन्न किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 28 जून की सुबह जातर चूड़धार के लिए प्रस्थान करेगी। पाछले मोड़ पहुंचने के बाद श्रद्धालु चूड़धार की ओर रवाना होंगे, जहां भगवान शिरगुल महाराज का पवित्र स्नान संपन्न होगा। स्नान के उपरांत जातर वापसी करेगी और रात्रि विश्राम पाछले मोड़ में किया जाएगा। इसके बाद 29 जून को जातर अपनी जन्मस्थली शाया पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:  विशेष राजस्व लोक अदालतों में अब तक 883 मामलों का निपटारा, DC चंबा ने दिए ये निर्देश

निवेश ठाकुर ने सभी ताबीनों से अपील की है कि जिनकी जो काराभारी जिम्मेदारी है, वे देव परंपराओं और अपने दायित्वों का पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जातर के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करना या उन्हें साथ लेकर चलना पूर्णतः वर्जित है। ऐसा करने वाला व्यक्ति देव दोष का भागीदार माना जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि जातर के दौरान अनुशासन बनाए रखें। देव परंपराओं का सम्मान करें और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए यात्रा को सफल बनाएं।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में हिमाचल के हक की जोरदार पैरवी, सीएम सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में उठाए वित्तीय चुनौतियों के मुद्दे
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More